ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

होटल में सेंटरिंग टूटने से हादसा, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि होटल के छठवीं मंजिल पर निर्माण के दौरान सेंटरिंग ढह गई। घटना के समय कुछ मजदूर उस पर काम कर रहे थे। सेटरिंग टूटने के कारण सभी मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरे। दुर्घटना के तुरंत बाद अन्य मजदूरों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। मगर पिता और बेटे की मौत हो गई।
बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक रायसेन रोड के एलएनसीटी कालेज के पास एक छह मंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर रात-दिन काम चल रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे होटल की छठी मंजिल पर काम चल रहा था। इस पर हनीफ और उसके बेटे मोहम्मद फरदीन के साथ बद्री नामक एक और श्रमिक काम कर रहा था। इस दौरान अचानक सेंटरिंग ढह गई। इससे वह छठवीं मंजिल से सीधे नीचे आकर गिरे।
इस हादसे में पहले बेटे फरदीन ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाद में हमीदिया अस्पताल में फरदीन के पिता हनीफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को गंभीर चोट लगी थी। वहीं एक श्रमिक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस इस मामले में हादसे के मुख्य कारणों की जानकारी जुटाने में लग गई है। इस मामले में सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button