ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंदसौर की गरोठ सीट पर एक बार फिर आमने-सामने चंदरसिंह और सुभाष सोजतिया

मंदसौर/गरोठ। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पांचवी सूची भाजपा ने शानिवार को घोषित कर दी है। यह सूची जारी होते ही मंदसौर जिले की चारों विधानसभा सहित संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के चेहरे साफ हो गए है। शनिवार को जारी हुई सूची में गरोठ विधानसभा से चंदरसिंह सिसोदिया को भाजपा ने टिकट दिया है।

दूसरी बार आमने-सामने

गरोठ विधानसभा से दो दिन पहले ही कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुभाषकुमार सोजतिया का टिकट घोषित किया। भाजपा के चंदरसिंह सिसोदिया और कांग्रेस के सुभाष सोजतिया विधानसभा चुनाव में दूसरी बार आमने-सामने है। इससे पहले 2015 के गरोठ विस उपचुनाव में दोनों के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था। इसमें चंदरसिंह सिसोदिया 12 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे।

चंदरसिंह सिसोदिया को टिकट

मंदसौर जिले की मंदसौर, सीतामऊ और मल्हारगढ़ विधानसभा में उम्मीदवार भाजपा ने 9 अक्टूबर को ही घोषित कर दिए थे। गरोठ विधानसभा में उम्मीदवार चयन पर अधिक मंथन हुआ। यहां पर भाजपा द्वारा टिकट वितरण किये जाने की अटकले भी लगातार चल रही थी और हुआ भी वहीं है। पांचवीं सूची में भाजपा ने गरोठ विधानसभा में पूर्व विधायक चंदरसिंह सिसोदिया को टिकट दिया है।

विधायक और जनपद अध्यक्ष भी रहे

इस सीट पर विधायक देवीलाल धाकड़ का टिकट काटा गया है। पूरे संसदीय क्षेत्र में गरोठ विधानसभा में ही भाजपा ने टिकट बदला है बाकी सात सीटों पर पुराने चेहरों को पुन: मौका दिया गया है। चंदरसिंह सिसोदिया कई अहम पदों पर रहे है। वे वर्ष 2015 से 2018 तक विधायक, इससे पहले जनपद अध्यक्ष भी रहे। वहीं भाजपा के अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष जैसे पदों पर भी रहे है।

गरोठ विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुभाषकुमार सोजतिया है। भाजपा के चंदरसिंह सिसोदिया को दूसरी बार विधानसभा का टिकट मिला है। और दूसरी ही बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सुभाषकुमार सोजतिया से होगा। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश यादव चुनाव जीते थे। कुछ समय बाद विधायक राजेश यादव का निधन हो गया था। इसके बाद 2015 के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंदरसिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के सुभाषकुमार सोजतिया को 12 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

Related Articles

Back to top button