ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

जहरीली हुई राजधानी की आबोहवा, सबसे खराब श्रेणी पर पहुंची वायु गुणवत्ता, देखें वीडियो…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब श्रेणी’ में दर्ज की गई, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 173 के मुकाबले 266 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ में हवा की गुणवत्ता 266, नई दिल्ली में IGI टर्मिनल T3 पर 276 दर्ज की गई।

सबसे खराब श्रेणी पर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा

वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (IGI) के टर्मिल -3 के पास AQI 276 दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो तो नोएडा का एक्यूआई 290 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता का सूचकांक 152 दर्ज किया गया है।

इस बीच नोएडा में AQI 290 (खराब) दर्ज किया गया और गुरूग्राम 152 (मध्यम) नई दिल्ली में आनंद विहार 345 AQI के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। IT0 309 AQI के साथ, न्यू मोती बाग 360 AQI के साथ, द्वारकर सेक्टर-8 में 313 AQI दर्ज किया गया।

ठंड में भी होगी दिक्कतें

Delhi Air Quality Index : मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश होने की वजह से दिल्ली में ठंड और भी बढ़ सकती है। यह भी अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण ठंड में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब वायु और ठंड की ओस से लोगों को काफी परेशानियों को उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button