बुरहानपुर विधानसभा सीट पर टिकट वितरण को लेकर अब भाजपा में उठे विरोध के स्वर

बुरहानपुर। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के बाद भाजपा में भी विरोध के स्वर उठाने शुरू हो गए हैं। शनिवार देर शाम बुरहानपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के आवास पर हजारों की संख्या में एकत्र होकर विरोध जताया।
हर्षवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाने की मांग
वे नंद कुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे थे। हर्षवर्धन रविवार दोपहर दिल्ली से बुरहानपुर पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन में करीब 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र हुए।
यहां से शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी रैली शहर में निकाली जा रही है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा की यदि प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बुरहानपुर में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में विरोध#MPNews #MPElections2023 #MadhyaPradeshElection2023 #Burhanpur #Naidunia pic.twitter.com/UcuhMOiNLa
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 22, 2023