ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में उजड़ा परिवार, पति-पत्नी, बेटी समेत 5 की मौत…3 घायल

रांची: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, आज यानी शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक वैन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीनों बच्चे हैं, जिन्हें इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती करा दिया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मरने वालों में उपेंद्र (38), बिजेंद्र (36) कांति देवी (30), ज्योति (12) निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। वहीं, सुरेश (45) वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। सभी मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड के रहने वाले थे। घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) शामिल हैं। वहीं, सभी दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली से अपने पलामू स्थित घर पर लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button