ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली तक चलाई स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया। वहीं इस बीच सबसे पहले नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच गति शक्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल शुरू कर दी है। जिससे अब माता के भक्तों को यात्रा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि फिरोजपुर मंडल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 2 ट्रिप चलाने का फैसला किया गया है।

वहीं, ट्रेन संख्या-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्तूबर को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी की बात करें तो ट्रेन संख्या- 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 22 अक्तूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशन पर रुकेगी।

Related Articles

Back to top button