ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चेतना अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस थाना मुरैना द्वारा माता के पंडाल मे जाकर मानव दुर्व्यापार के संबंध मे जागरूक किया जाकर

चेतना अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस थाना मुरैना द्वारा माता के पंडाल मे जाकर मानव दुर्व्यापार के संबंध मे जागरूक किया जाकर , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बाद शपथ दिलाई गई*

  आज दिनाँक 2 अक्टूबर 2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी जी एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राय सिंह नरवरिया जी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक महोदय, महिला सुरक्षा शाखा श्री मानवेन्द्र कुशवाह जी के मार्गदर्शन मे चेतना अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा , युवा चेतना मंच अंतो बाली गली गणेशपुरा, मुरैना के माता के दरबार में नारी ही शक्ति है, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” स्लोगन दिया जाकर नारी की शक्ति को समझाया गया बाद मानव दुर्व्यापार के रोकथाम हेतु एवं महिलाओं को उनकी समाज मे अहम भूमिका है कार्यक्रम के महिलाओं एवं बालिकाओं के ऊपर हो रही हिंसा की रोकथाम तथा मानव तस्करी को रोकना है। साथ ही महिलाएं बालिका स्वयं की सुरक्षा किस प्रकार कर सके उसके लिए सुरक्षित परिवेश तैयार करना। कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षित रहने के तरीके एवं मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी की शुरूआत मे समस्या होने पर, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटना के खिलाफ पुलिस को एवं अपने घर को सूचित करने हेतु समझाया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान हनुमान जी के रोल मे गोर्वांश श्रीवास्तव एवं द्वितीय स्थान राम प्रसाद विस्मिल के रूप मे छोटी तथा तृतीय स्थान गो ग्रीन स्लोगन देते हुए अक्षु भदौरिया ने प्राप्त किया एवं सांत्वना पुरस्कार गांधीजी के रोल मेें डुग्गु गुर्जर एवं राधा रानी के रूप मे हर्षिता को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु जनता को शपथ भी दिलाई गई ।कार्यक्रम में कुल करीब 400 लोग उपस्थित रहे एवं महिला थाना की टीम से सउनि विजया अहिरवार एवं प्र आर मोहर सिंह परमार, आर 1337 सौरभ पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button