ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवक को डूबते देख परिवार के पांच लोग बचाने पहुंचे, सभी को गोताखोरों ने बचाया

उज्जैन। रविदास घाट पर बुधवार दोपहर शिप्रा नदी में स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने परिवार के पांच सदस्य भी नदी में उतर गए। सभी डूबने लगे तो शोर सुनकर होमगार्ड के गोताखोरों ने तत्काल छलांग लगाकर सभी को सुरक्षित बचा लिया।

होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि बुधवार को इंदौर से एक परिवार के सात सदस्य उज्जैन आए थे। परिवार रविदास घाट पर शिप्रा नदी में स्नान करने उतरा था।

नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। युवक को डूबते देखकर परिवार के पांच सदस्य भी उसे बचाने के लिए चले गए। तैरना नहीं जानने के कारण सभी डूबने लगे तो लोगों ने शोर मचाया।

छत्री पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और लाइफगार्ड, थ्राे बैग की मदद से सभी सदस्यों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि शिप्रा नदी में डूबने के कारण आए दिन लोगों की मौत हो रही है।

Related Articles

Back to top button