ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंडला कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मंडला। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ही देर में मंडला पहुचने वाले हैं। मुख्यमंत्री मंडला सहित घुघरी, बीजाडांडी के ग्राम मानिकसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि महाराजपुर में हेलीपेड बनाया गया है।

नगर भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा जी शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं से संवाद

मुख्यमंत्री नगर के किला क्षेत्र स्थित प्राचीन राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद नगर भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा जी शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होकर संवाद करेंगे। नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौहान महाराजपुर हेलीपेड से बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

चर्च के पास मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे

मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि घुघरी में मुख्य मार्ग के निकट चर्च के पास मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकसरा के खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद जबलपुर एयरपोर्ट के लिए हेलीपेड से प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री चौहान के आगमन और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने क्षेत्र में जनसंर्पक एवं संवाद के लिए आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button