ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

Google ने लॉन्च किया Pixel Camera का नया वर्जन, जानें फीचर्स और कीमत

यदि आप गूगल (Google) के फैंस हैं और कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल ने भारतीय बाजार में Pixel 8 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को पेश किया है। Google के ये नए स्मार्टफोन गूगल कैमरा ऐप के साथ आते हैं। ऐप अब प्ले स्टोर पर नाम बदलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। बदले हुए ऐप को “Pixel Camera” कहा जाएगा। नाम के अलावा गूगल ने ऐप का डिस्क्रिप्शन भी बदल दिया है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Pixel Watch 2 को भी पेश किया है। आइए जानते हैं Google Pixel 8 सीरीज में क्या कुछ नया है।

कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का है सपोर्ट

पिक्सल 8 सीरीज के साथ कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का सपोर्ट है। दोनों स्मार्टफोन को Tensor T3 प्रोसेसर, कार क्रैश डिटेक्शन, टेंप्रेचर सेंसर और बिल्ट-इन वीपीएन से लैस किया गया है। Pixel 8 में 6.2 इंच की डिस्प्ले और Pixel 8 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।पिक्सल कैमरा का नया वर्जन केवल एंड्रॉइड 14 और इसके बाद के एंड्रॉइड वर्जन पर चलने वाले पिक्सल डिवाइस पर काम करता है। वेयर ओएस के लिए पिक्सल कैमरा का नया वर्जन केवल पिक्सल फोन से जुड़े वेयर ओएस 3 डिवाइस पर काम करता है।

पिक्सल कैमरा का नया वर्जन

Google ने ऐप डाउनलोड करने के लिए जरूरतों को भी लिस्ट किया है। पिक्सल कैमरा का नया वर्जन केवल एंड्रॉइड 14 और इसके बाद के एंड्रॉइड वर्जन पर चलने वाले पिक्सल डिवाइस पर काम करता है। वेयर ओएस के लिए पिक्सल कैमरा का नया वर्जन केवल पिक्सल फोन से जुड़े वेयर ओएस 3 डिवाइस पर काम करता है।

ये खास फीचर्स

पिक्सल फोल्ड, पिक्सल टैबलेट और पिक्सल 7 प्रो जैसे डिवाइस वर्तमान में ऐप का वर्जन 9.0 चला रहे हैं। Google ने नए Pixel 8 सीरीज के लिए वर्जन 9.1 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। बदली हुई लिस्ट से Google को 50MP हाई रेस मोड और प्रो कंट्रोल जैसे पिक्सल 8 प्रो एक्सक्लूसिव फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने मई में आयोजित अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन, I/O 2023 के दौरान “पिक्सल कैमरा” ब्रांडिंग पेश की।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro की कीमत

भारत में Pixel 8 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 75,999 रुपये है, जबकि इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये तय की गई है। इस डिवाइस को आप हेजल, ओब्सीडियन और रोज कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं अगर, Pixel 8 Pro की बात करें तो इसके 12GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,06,999 रुपये तय की गई है। इस डिवाइस को आप बे, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button