ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मां-बेटी से दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपितों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा

बुरहानपुर चाकू दिखा कर एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपितों को विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी आरोपितों को अब अपना शेष प्राकृत जीवन जेल में बिताना होगा। न्यायालय ने आरोपितों पर 75,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

दुष्कर्म की यह जघन्य वारदात 31 जुलाई 2020 की रात करीब साढ़े बारह बजे बोदरली गांव स्थित गिट्टी खदान में हुई थी। इस दौरान आरोपितों ने मां-बेटी और महिला के पति के साथ जमकर मारपीट भी की थी और महिला का मंगलसूत्र व घर में रखे ढाई हजार रुपये भी लूट लिए थे। अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी रामलाल रंधावे ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए थे।

न्यायालय ने जिन आरोपितों को सजा सुनाई है उनमें 26 वर्षीय थावर सिंग, 33 वर्षीय सुखलाल पुत्र भाऊ सिंग, 28 वर्षीय भूरला पुत्र बाथू तीनों निवासी आमगांव, 48 वर्षीय हीरालाल पुत्र अनार सिंग निवासी उसारणी और 27 वर्षीय नारसिंह पुत्र छोटू सिंह निवासी नांदुरा खुर्द शामिल हैं।

पति और पड़ोसी के बांध दिए थे हाथ-पैर

अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी रामलाल रंधावे ने बताया कि घटना दिनांक की रात गिट्टी खदान के पास बनी टिनशेड की झोपड़ी में पीड़िता अपने पति व नाबालिग बेटी के साथ सो रही थी। रात साढ़े बारह बजे के आसपास छह लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे थे। उनके हाथ में चाकू, दराती और लाठी थी। उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। वे महिला के पति से मारपीट करते हुए रुपये मांग रहे थे। शोर मचाने पर उन्होंने पति के हाथ-पैर बांध कर कोने में डाल दिया और चाकू दिखा कर चुप करा दिया।

महिला के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाला युवक पहुंचा तो उसे भी बुरी पीट कर हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद वे पीड़ित महिला व उसकी नाबालिग बेटी को घसीट कर पास के खेत में ले गए और बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दोनों के साथ मारपीट भी की। आरोपितों के जाने के बाद किसी तरह पीड़िता ने पति के हाथ-पैर खोले और पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button