ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

झगड़ा रोकने गए पुलिसवालों को पीटा,सिपाही के सिर में बोतल मारी

इंदौर। झगड़ा कर रहे लोग पुलिसवालों पर टूट पड़े।उनकी पिटाई कर दी।वर्दी फाड़ दी।एक सिपाही के सिर में बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट,शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना नंदबाग कालोनी में गुरुआनंद नगर की है।पुलिस ने डीआरपी लाइन के सिपाही आशीष नरेश कुमार की शिकायत पर आरोपित राम शर्मा,सुनीता शर्मा और संजय चौधरी उर्फ एसके माडल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक सिपाही आशीष साथी पंकज तिवारी के साथ गश्त कर रहा था। सूचना मिली थी कि नंदबाग में गली नंबर-1 में कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। आशीष व पंकज मौके पर पहुंचे तो विवाद करने वाले पुलिसवालों से ही हुज्जत करने लगे।सिपाहियों की पिटाई तक कर दी।उनकी वर्दी फाड़ डाली। संजय चौधरी ने आशीष के सिर में बोतल से हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button