ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Delhi -NCR : दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के यह झटके नोएडा और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए हैं। दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली-एनसीआर में धरती डोली है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था। यह झटके राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में लगे हैं। रिक्टल स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।

भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम चार बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था। National Center for Seismology (NCS) की तरफ सेजानकारी दी गई है कि शाम 4 बजकर 08 मिनट पर हरियाणा के फरीदाबाद में आज भूकंप आया है। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। रविवार का दिन होने की वजह से कई लोग आज अपने घर पर ही मौजूद थे। लेकिन अचानक धरती के डोलने की वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भी भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए थे। बताया गया हैकि शाम 4 बजकर 08 मिनट पर दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के यह झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप की तीव्रता 3.1

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर यह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 3 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। उस वक्त दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे। बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती है्ं। बार-बार टकरानेकी वजह सेप्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और ज्यादा दबाव बननेकी वजह सेप्लेट्स टूटने लगती हैं। जिसके बाद धरती के अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और इसी उथल-पुथल के बाद भूकंप आता है।

Related Articles

Back to top button