ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

नाक से बहता रहा खून पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 221 रन बना सकी और 16 रनों से यह मैच गंवा दिया।टीम इंडिया की इस जीत में भारत के शुरुआती चार बल्लेबाजों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। रोहित, राहुल, विराट और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के सामने 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य रखा। इसके बाद अफ्रीकी टीम की हार लगभग तय हो गई थी।इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने समर्पण से सभी का दिल जीत लिया। मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और इस बीच रोहित की नाक से खून बहने लगा। हालांकि, हिटमैन मैदान छोड़कर नहीं गए। वह तौलिए से अपनी नाक पोछते रहे और गेंदबाज हर्षल पटेल को निर्देश देते रहे। उनके इस समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया।दिनेश कार्तिक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सात गेंदों में 17 रन बनाए। इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने कवर के ऊपर एक छक्का लगाया। उनके इस छक्के ने निदहास ट्रॉफी की याद दिला दी। निदहास ट्रॉफी में भी उन्होंने इसी अंदाज में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

Related Articles

Back to top button