ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कार्यकाल खत्म होने के चार साल बाद भी इंदौर की दूसरी सबसे धनी व्यापारी संस्था इल्वा में चुनाव नहीं

इंदौर। प्रदेश के चुनावी शोर के बीच इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन (इल्वा) में भी चुनाव की मांग उठने लगी है। शहर की इस दूसरी सबसे बड़ी धनी व्यापारी संस्था में कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हुए चार वर्ष हो गए हैं। हालांकि, अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। अब संस्था में चुनाव करवाने की मांग उठने लगी है। इस बीच रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी को भी शिकायत पहुंच चुकी है।

इल्वा में हर दो साल में चुनाव होते हैं। एसोसिएशन के साथ ही व्यापारी ट्रस्ट के भी चुनाव करवाए जाते हैं। 2020 में कोविड के दौर में कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हुआ था। महामारी के कारण 2020 में चुनाव टाल दिए गए।इसके बाद से अब तक संस्था में पदाधिकारी पद पर बने हुए हैं। हाल यह है कि ट्रस्ट में भी पदाधिकारियों का अपने स्तर पर बदलाव कर दिया गया है। संस्था में कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर खाते से लेकर गतिविधियां तक चलाई जा रही हैं।

रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी को शिकायत

एसोसिएशन के सदस्य और व्यापारी मनोज शर्मा के अनुसार, संस्था के पास स्कूल, कालेज, तौल कांटा, मार्केट जैसी संपत्तियां हैं और हर वर्ष करोड़ों का राजस्व आता है। ऐसे में आर्थिक व्यवहार में भी गड़बड़ी होने की आशंका है। चुनाव नहीं करवाना अब पदाधिकारियों की मंशा पर संदेह पैदा कर रहा है। मामले में संस्था के 50 से ज्यादा सदस्यों ने पत्र लिखकर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी के पास भेजा है।

संस्था पर रिसीवर बैठाएं

एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासन से मिलने भी जा रहा है। मांग की जा रही है कि संस्था पर रिसीवर बैठाया जाना चाहिए। रिसीवर संस्था का आडिट करे और प्रशासन की निगरानी में तीसरा पक्ष निष्पक्ष चुनाव करवाए। बीते दिनों कार्यकारी पदाधिकारियों ने ही संस्था के प्रविधान बदल दिए हैं। उसी भी समीक्षा कर यथास्थिति रखी जानी चाहिए और निर्वाचित पदाधिकारियों को इस तरह के अधिकार दिए जाए।

Related Articles

Back to top button