ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे खरीदें सही टूथब्रश और कब बदलें

अपने दांतों को ठीक से ब्रश करने की आदत बचपन से ही सिखाई जाती है। दांतों की सफाई करने के लिए सही ब्रश का होना जरूरी है। सही टूथब्रश चुनना यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि आप अपने दांतों और मसूड़ों की अच्छे से देखभाल करें। हालांकि, बाजार अलग-अलग तरह के टूथब्रश मिल रहे हैं। ऐसे में यहां देखें कि कैसे सही ब्रश खरीदें और कितने दिन में इसे बदलें।

1) हेड साइज- बाजार में कई तरह के टूथब्रश मिलते हैं जिसमें सभी का हेड काफ अलग तरह का होता है। छोटे हेड वाले ब्रश को चुनने से आप अपने मुंह के उन हिस्सों तक बेहतर पहुंच पाएंगे, जिन तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। इस कारण से, कई डेंटिस्ट एक गोल सिर वाले टूथब्रश के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

2) ब्रिस्टल डिजाइन- जब आपके टूथब्रश को चुनने की बात आती है तो ब्रिस्टल डिजाइन भी उतना ही जरूरी होता है। इन दिनों अलग-अलग आकार के ब्रिस्टल टूथब्रश में आते हैं। आपको ऐसे ब्रिस्टल चुनने चाहिए जो दांतों और गहरे गैप तक जाएं।

3) कैसे हों ब्रिस्टल- हार्ड या सॉफ्ट ब्रिस्टल, कई लोग मानते हैं कि हार्ड ब्रिस्टल आपके दांतों की सफाई अच्छे से करते हैं। हालांकि, ये आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके बजाय नरम ब्रिस्टल का ऑप्शन चुनें जो आपके दांतों की सफाई के लिए अच्छे हों।

4) हैंडल ग्रीप- दांतों को कम से कम दो मिनट के लिए ब्रश करना चाहिए, तो एक आरामदायक और सुरक्षित ग्रिप वाला हैंडल खरीदें। इसमें भी आपको कई टाइप मिल जाएंगे। ऐसे में वह खरीदें जो आपके दांतों की सफाई को आसान बनाता है।

रिपोर्ट्स की मानें तीन महीने पुराने ब्रश के मुकाबले नए ब्रश 30 प्रतिशत तक ज्यादा गंदगी हटाने में मददगार होते हैं। ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अपने टूथब्रश को बदलना जरूरी है। डेंटिस्ट सलाह देते हैं कि आपको हर तीन महीने में अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए या जब ब्रिसल्स खराब होने लगे।

Related Articles

Back to top button