ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नवरात्र में रीयल एस्टेट सेक्टर में पसरी रौनक, दूसरे दिन हुईं 375 रजिस्ट्रियां

भोपाल। जिले में भले ही प्रापर्टी के दामों में वृद्धि हो रही हो, लेकिन लोग अपने बजट के अनुसार जमकर जमीन, मकान, दुकान और प्लाट की खरीदारी कर रहे हैं। गणेशोत्सव में लगभग ढाई हजार रजिस्ट्रियां हुई थी और पितृपक्ष के 15 दिन बीतने के बाद अब नवरात्र में ढाई हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियां होने की उम्मीद जताई जा रही है। नवरात्र की शुरूआत रविवार से हुई थी, लेकिन पंजीयन कार्यालय दूसरे दिन सोमवार से खुले। इससे लगभग 375 रजिस्ट्रियां दर्ज होने के साथ ही पंजीयन विभाग को लगभग तीन करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। पंजीयन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से शुरू हुआ यह सिलसिला अब दीपावली तक जारी रहेगा। ऐसे में समय और स्लाट बढ़ाए जा सकते हैं।

देर शाम तक खुले रहे कार्यालय

नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ही लोगों ने स्लाट बुक कर दिए थे। पंजीयन विभाग ने त्यौहार के चलते प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 60 कर दी है। जिले में 13 सब रजिस्ट्रार हैं, ऐसे में कुल 780 स्लाट लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से प्रापर्टी के खरीदारों ने 500 स्लाट बुक किए थे।सोमवार को सुबह दस बजे से ही पंजीयन कार्यालयों भीड़ लगना शुरू हो गई थी और देर शाम साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां करने का सिलसिला जारी रहा। इस तरह परी बाजार, आइएसबीटी और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों मे कुल 375 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।

व्यावसायिक के साथ रहवासी प्रोजेक्ट में भी लोग कर रहे निवेश

रीयल एस्टेट कारोबार के जानकारों की मानें तो लोग गांधी नगर रोड से लेकर अयोध्या नगर बायपास पर भी व्यवसायिक प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में प्रापर्टी कारोबारियों द्वारा नये प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे और मध्यम प्लाटों की खरीद-फरोख्त के लिए लोग बैरसिया रोड, विदिशा रोड, अरवलिया, परवलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं।

फैक्ट फाइल

वर्ष – नवरात्र में रजिस्ट्री – राजस्व

2021 – 2436 – 30.86 करोड़ रुपये

2022 – 2714 – 42 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button