ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहडोल के कंकाली देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

शहडोल । शहडोल के कंकाली देवी मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह थोड़ी देर में पहुंच चुके हैं। वे यहां सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 16 अक्टूबर को जिले में एक दिवसीय चुनावी पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री एक दिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे और दो प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जाकर मत्था भी टेकेंगे। मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जयसिंहगनर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अंतरा में स्थिति कंकाली मंदिर परिसर के पास सभा की तैयारी की गई है।यहां दोपहर लगभग 1.00 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और कंकाली देवी की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लेने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। पचगांव में हेलीपेड बनाया गया है।

मुख्यमंत्री जैतपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा करेंगे

यहां से मंदिर तक मुख्यमंत्री वाया रोड जाएंगे।यहां डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जैतपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।यहां के भाटिया गांव में स्थित मां सिंह वाहिनी के दरबार मुख्यमंत्री जाएंगे।यहां पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद लगभग 4.20 बजे रवाना हो जाएंगे।विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में यह पहला दौरा है।मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैयारियों में लगी रही।वहीं पार्टी स्तर से सभा अादि की तैयारी में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगे रहे।भाजपा के महांमत्री संतोष लोहानी ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का 16 अक्टूबर को दौरा प्रस्तावित है।हमारी तैयारियां चल रही है और मुख्यमंत्री आएंगे।

डेमेज कंट्रोल करने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी ने दो विधान सभा क्षेत्रों जैतपुर और जयसिंहनगर में प्रत्याशियों की घोषणा की है।इसके बाद से जयसिंहनगर प्रत्याशी को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलबती ने खुलकर विरोध किया है और प्रत्याशी बदलने या पुर्नविचार करने की मांग किया है।पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक फूलबती ने पत्राचार किया है।उसके बाद से पार्टी में खलबली मची है।पार्टी में ही प्रत्याशी को लेकर पनप रहे डेमेज को कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री का दौरा हो रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार जयसिंहनगर प्रत्याशी लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं है,जिसका असर चुनाव में पड़ सकता है।यह बात मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गई है।अब मुख्यमंत्री पार्टी के डेमेज को कंट्रोल करने सोमवार को आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button