ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

गृह मंत्रालय ने टेरर फंडिंग में लिप्त फरहतुल्ला गौरी को आतंकी घोषित किया

गृह मंत्रालय ने फरहतुल्ला गौरी उर्फ एफजी को आतंकी घोषित किया है। फरहतुल्ला गौरी मूल रूप से  हैदराबाद के कुरमागुडा इलाके का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में उसका स्कैच बनाकर जारी किया है।
फरहतुल्ला गौरी 1994 में भारत से सऊदी अरब भाग गया था। इसके बाद वह 2015 में पाकिस्तान पहुंचा और जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया। भारत में आतंकी गतिविधियों के धन मुहैया कराने का काम करता है। गौरी का छद्म नाम सूफियान भी है। वह करीब 30 साल से आतंकवाद से जुड़ा है। भारत में आतंकी कृत्यों को बढ़ावा देने में उसकी बड़ी भूमिका बताई जाती है। गौरी सोशल मीडिया के जरिए भारत के मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर आतंकवाद में झोंकता है। वह पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाइनेंसर है। वह टेलीग्राम, यूट्यूब व फेसबुक के जरिए अपने भारत विरोधी अभियान को अंजाम देता है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गौरी अभी पाकिस्तान में है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा व जैश का एक प्रमुख सदस्य है। उसे यूएपीए कानून के तहत एक आतंकवादी घोषित किया गया है। 38 कट्टर आतंकवादियों की सूची में उसका नाम 18 वें स्थान पर है। वह भारत में कई आतंकी मामलों में शामिल मोस्ट वांटेड है।
फरहतुल्लाह गौरी कई दशकों से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है, लेकिन आज तक उसकी फोटो नहीं पा सकी है। खुफिया एजेंसियों के लिए वह चुनौती बना हुआ है। हैदराबाद के सैदाबाद के कुरमागुड़ा निवासी फरहतुल्ला गोरी मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन दर्सगाह-ए-शहदत (डीजेएस) से भी जुड़ा है। उसे सरदार साहब भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button