ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने पूर्व मंत्री को कहा पागल कुत्ता, गोली मारने की कही बात

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ फिर विवादित बयान दिया है। अपने बयान में महंत ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल कुत्ता करार दिया। महंत राजूदास ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को धोखा कहना, सनातन को गाली देना ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल खाने भर्ती कर देना चाहिए।

राजूदास ने कहा कि जब कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मार देनी चाहिए या कांजी हाउस में बंद करदेना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गलती से सनातन में जन्म लिया उसको इस्लाम में जन्म लेना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान दुखद व निंदनीय है। उन्होंने अखिलेश यादव से निवेदन किया कि उसे पार्टी से निकाले, नहीं तो समझा जाएगा कि स्वामी प्रसाद के बयान में अखिलेश यादव की मौन स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद को सख्त सजा मिले और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बांदा के जीआईसी मैदान में आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान ही सपा नेता ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर विवादित बयान दिया है। इस कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। हम नारा देते हैं कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई। अगर हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिक्ख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं करेगा। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने किया था। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर भी रहे हैं। जब भारत और पाकिस्तान बन गया, भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा। इसकी मांग हिंदू महासभा ने की थी। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं हिंदू धर्म के बारे में वह कई बार टिप्पणी भी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button