ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Dindori Crime : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 आरोपित जिला बदर

डिंडौरी। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 आरोपितों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 किशोरी मोहल्ला निवासी निक्कू उर्फ सुरजीत सिंह उम्र 31 वर्ष, छोटू उर्फ देवेंद्र चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी शहपुरा वार्ड क्रमांक 6 जिला डिंडौरी एवं भीम उर्फ रुपेश गिरी गोस्वामी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 शहपुरा को जिला बदर करने की कार्रवाई की गई है।

1 वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाने के आदेश पारित

बताया गया कि तीनों को 24 घंटे के अंदर डिंडौरी जिले की राजस्व सीमा के साथ जिले के समस्त क्षेत्र से लगे आसपास के सीमा वर्ती मंडला, बालाघाट,जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, गौरेला पेंड्रा, मरवाही छत्तीसगढ़ बिलासपुर की राजस्व सीमा से 1 वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाने के आदेश पारित किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

वैधानिक पूर्वानुमति लिए संबंधित जिले की सीमा में ये प्रवेश नहीं

बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए संबंधित जिले की सीमा में ये प्रवेश नहीं कर पाएंगे। आदेश का पालन न करने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि तीनों आरोपितों को 24 घंटे के अंदर जिला और पड़ोसी जिले की सीमा से बाहर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी जारी की गई है। बताया गया कि संबंधित आरोपितों के विरुद्ध जिले के थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button