ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

षड्यंत्र कर किया खेत हड़पने का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

देवास, कन्नौद। जुआ, सट्टा आदि अपराधों में लिप्त रहकर जनसामान्य एवं गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर उनके लिये विषम आर्थिक परिस्थितियां निर्मित करने वालों की सूची वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीआई तहजीब काजी द्वारा तैयारी की गई है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसके उल्लघंन पर जिलाबदर तथा रासुका जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी सूची के एक आरोपित शाकिर उर्फ बैटरी पुत्र सैफू निवासी कन्नौद के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि इसके द्वारा एक महिला के पति को सामाजिक बुराइयों में लिप्त रखकर उस पर दबाव बनाकर उसकी दो एकड़ जमीन अपने नाम पर करवाने हेतु स्टाम्प पर लिखा पढी़ करवा ली है।

महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित शाकिर के खिलाफ धारा 327 ,294, 323, 506 सहित मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

मामले में पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि वह पूर्व में जुआ खिलवाता था। उसने अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं जो 1000 रुपये प्रतिदिन के अनुसार ब्याज पर रुपया जुआ खेलने वालों को उपलब्ध करवाते हैं एवं जुए में हार जाने पर फिर उनकी संपत्तियां षडयंत्रपूर्वक हड़प लेते हैं। इस प्रकार के आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button