मध्यप्रदेश
भोपाल के स्वामी पुरुषोत्तमानन्द महाराज तीन दिनों की भूमिगत समाधि साधना में 30 सितंबर को चले गए थे

भोपाल के स्वामी पुरुषोत्तमानन्द महाराज तीन दिनों की भूमिगत समाधि साधना में 30 सितंबर को चले गए थे, जो आज बाहर निकलेंगे। भोपाल टीटी नगर माता मंदिर के पीछे आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक बाबा पुरुषोत्तमानंद महाराज 72 घंटे के लिए भूमिगत समाधि में हैं। वे आज यानी 3 अक्टूबर (अष्टमी) को सुबह 11 बजे समाधि से बाहर निकलेंगे। सुबह 9 बजे से दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके उनको साधु-संत निकालेंगे। बाबा ने जनकल्याण के लिए भूमिगत समाधि ली है। इसके लिए उन्होंने 10 दिन से अन्न छोड़ा था।




