ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुक की मूर्ति दूसरे को बेचने पर मूर्तिकार और अकाउंटेंट में विवाद, गिरने से अकाउंटेंट की मौत

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में मूर्तिकारों से विवाद के बाद अकाउंटेंट की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि मौत धक्का-मुक्की में गिरने से हुई है। पलासिया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बंगाली चौराहा की है। 54 वर्षीय अकाउंटेंट छोटेलाल माताजी की मूर्ति लेने गया था। उसने श्राद्ध पक्ष के दौरान ही मूर्ति बुक कराई थी, जिसे मूर्तिकार ने दूसरे को बेच दिया था। इस बात पर कहासुनी हुई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। छोटेलाल इस दौरान नीचे गिर गया था। स्वजन ने मूर्तिकार शक्ति और उसके भाई प्रदीप पर आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत

टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, छोटेलाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शनिवार शाम मूर्तिकार शक्ति पाल के बेटे रोहित की शिकायत पर छोटेलाल व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसने मूर्ति का आर्डर नहीं दिया था। शक्ति ने कहा था कि वह उन्हें ही मूर्ति देगा जो पहले बुकिंग कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button