ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मक्का में भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर लहराने वाला युवा नेता आठ माह बाद लौटा भारत, हुआ था गिरफ्तार

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के युवक कांग्रेस नेता को मक्का की मस्जिद अल हरम में काबा के सामने भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर लहरा दिया। इस पर सऊदी अरब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आठ महीने जेल में रखा। युवक कांग्रेस नेता का कहना है कि जेल में उसे यातनाएं दी गईं। लंबी पूछताछ के बाद सऊदी पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद युवक कांग्रेस नेता विगत तीन अक्टूबर को घर लौट सका।

निवाड़ी जिले के निवासी रजा कादरी यहां युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उनके मुताबिक, वह इसी साल जनवरी में मक्का के लिए गए थे। 25 जनवरी को उन्होंने वहां की मस्जिद अल हरम में काबा के सामने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर दिखाकर इसी फोटो खिंचवाई और वह फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दी। यह पोस्टर वह अपने साथ ही लेकर गए थे।

होटल से सऊदी पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कादरी ने बताया कि अगले दिन वह जब सऊदी के होटल में ठहरे हुए थे, तब वहां की पुलिस उनके रूम में पहुंच गई और उन्हें बताया कि वे वीजा कंपनी से आए हैं और उनसे बातचीत करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनको बेहोश करके गिरफ्तार कर लिया। होश में आने पर उन्हें बताया गया कि वह सियासी एजेंट हैं और उन्होंने कांग्रेस का पोस्टर लहराकर सऊदी अरब का कानून तोड़ा है। इसके बाद में उनको ढाहबान की सेंट्रल जेल में कैद कर दिया गया।

जेल में की गई लंबी पूछताछ

रजा कादरी के अनुसार, जेल में उनको यातनाएं दी गईं। खाने में सिर्फ दो ब्रेड के टुकड़े ही सुबह-शाम को दिए जाते थे। पहले दो माह तक एक अंधेरे कमरे में कैद रखा गया और सऊदी पुलिस कड़ाई से पूछताछ किया करती थी। रात भर जगाकर लाइ डिटेक्टर टेस्ट से सवाल-जवाब करती थी। ढाहबान जेल में छह माह कैद रखने के बाद शुमैसी डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया। कादरी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद उनसे एक एजेंट मिलने आया, जिसे उनके परिजनों ने भेजा था। एजेंट की कोशिशों से वह बीती तीन अक्टूबर को जेल से रिहा होकर सऊदी से भारत लौट सके।

Related Articles

Back to top button