ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जुबानी हमला, बोले- बहनों का हक छीनने का सपना देख रहे दिग्विजय

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ट्वीट कर कहते हैं कि चुपके से खातों में पैसे डालना मामा (शिवराज सिंह) की आदत हो गई है। सच्चाई यह है कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक और मानसिक रूप से दिग्भ्रमित हो चुके हैं। महिला विरोधी मानसिकता वाले कांग्रेसियों का प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में खुशहाली ला रही लाड़ली बहना योजना से बैर होना स्वाभाविक है और इसीलिए वे इसे बंद कराने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। यह आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में लगाया।

भाजपा सरकार पर कमीशन लेने का झूठा आरोप

शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लाड़ली बहना योजना पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में उस व्यक्ति के घर से आयकर विभाग ने 42 करोड़ रुपये बरामद किए हैं, जिसने कांग्रेस नेताओं के इशारे पर भाजपा सरकार पर कमीशन लेने का झूठा आरोप लगाया था।

बहनों का हक छीनने का सपना देख रहे दिग्विजय

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले गरीब माताओं-बहनों के हक पर डाका डाला और गरीब कल्याण की योजनाएं बंद कर दी थीं। शर्मा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक हक छीनने का सपना दिग्विजय सिंह देख रहे हैं। प्रदेश की लाड़ली बहनें इस ओछी हरकत के लिए दिग्विजय सिंह को कभी माफ नहीं करेंगी।

Related Articles

Back to top button