ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शनि अमावस्या पर ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे ऐंती, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी किए दर्शन

मुरैना। शनि अमावस्या पर शनिवार को जिले के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर पर विशाल मेला लगा। न्याय के देवता शनि के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा कई जनप्रतिनिधियों और अधिकाीरियों ने भी दर्शन किए।

शुक्रवार रात से ही खोल दिए मंदिर के पट

आमवस्या के कारण मंदिर के पट शुक्रवार रात से ही खोल दिए गए, इसीलिए शुक्रवार की शाम से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट से सजाया गया। फर्श पर कारपेट बिछाया गया। रात में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर आदि दर्शन को पहुंचे। उन्होंने शनि का तेलाभिषेक किया। परंपरा के अनुसार, बहुत सारे श्रद्धालुओं ने मुंडन कराया। पुराने कपड़े व जूते-चप्पल यही त्याग दिए। परिसर में बाल, कपड़े व जूते-चप्पलों का इतना ढेर लग गया कि नगर निगम की कई गाड़ियों से भरकर फेंकना पड़ा।

यह है मंदिर की मान्यता

मान्यता है कि ऐंती गांव की शनि पहाड़ी पर स्थित शनि मंदिर त्रेतायुग से है। कहा जाता है, इस पहाड़ी पर शनिदेव ने घोर तपस्या की थी, इसलिए इसे शनि पहाड़ी कहा जाता है। ग्वालियर चंबल ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र आदि प्रांतों से भी शनि अमावस्या पर श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button