ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बस्ती में घूम रहा था मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़ा

जबलपुर। खमरिया, घाना, रिठौरी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छों की चहल कदमी जारी है। वर्धा- रिठौरी के बीच टोला बस्ती में देर रात एक मगरमच्छ के बच्चे को गलियों में घूमता देख ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

कुछ लोगों ने हिम्मत बांधी और परियट नदी में छोड़ दिया

लोगों को डर था कि कहीं मगरमच्छ मवेशियों को शिकार न बना लें। रात में घरों में घुसकर बच्चों पर भी हमला कर सकता है। आनन-फानन में वन विभाग काे सूचना दी गई पर विभागीय टीम नहीं पहुंची। अंतत ग्राम पंचायत की मदद से क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने हिम्मत बांधी और मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर परियट नदी में छोड़ दिया।

वन विभाग से संपर्क किया लेकिन नहीं पहुंच पाई

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शंकरेंद्रु नाथ ने बताया कि टोला बस्ती में रात एक बजे मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। मौके भगवानदास और टीम के सदस्य पहुंचे। वन विभाग से संपर्क किया लेकिन नहीं पहुंच पाई। तब ग्राम पंचायत और क्षेत्रीय जनों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर परियट नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ की लंबाई करीब चार फीट थी।

Related Articles

Back to top button