ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

‘इजराइल तो सिर्फ शुरूआत है, पूरी दुनिया में होगा हमारा राज’, जंग के बीच हमास कंमाडर ने दी चेतावनी

इजराइल और हमास के बीच विनाशकारी जंग चल रही है। इस युद्ध ने पुरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अभी तक दों पक्षों की ओर से 2200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि हजारों को तदाद में लोग घायल हैं। इजराइल के साथ चल रही जंग के बीच हमास कमांडर महमूद अल जहर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमास कमांडर ने चेतावनी देते हुए कहा कि ”इजराइल तो सिर्फ शुरूआत है, पूरी दुनिया में जल्द ही हमारा राज और कानून लागू होगा…कोई यहूदी या ईसाई गद्दार नहीं बचेगा। हमास सिर्फ फलस्तीन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को आजाद कर देगा।”

पूरी दुनिया हमारे कानून के दायरे में होगी- हमास कमांडर 
हमास के कमांडर महमूद अल जहर ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘इजराइल हमारा पहला टारगेट है। जल्द ही पूरी दुनिया हमारे कानून के अंदर होगी। 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर वाली पूरी दुनिया एक ऐसे व्यवस्था के अंतर्गत आएगी, जहां कोई अन्याय नहीं होगा, न कोई जुल्म होगा और न ही कोई अपराध होगा, जैसा कि सभी अरब देशों, लेबनान और सीरीया में फलस्तीनियों के साथ किया जा रहा है।’

इजराइल हमास को ‘‘कुचल” देगा- बेंजामिन नेतन्याहू
हमास कमांडर की चेतावनी के बाद इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल हमास को ‘‘कुचल देगा और तबाह कर देगा।” नेतन्याहू ने कहा कि हमास का प्रत्येक सदस्य अब ‘‘मुर्दा” है। उन्होंने कहा, हमास एक दाएश (आतंकी संगठन आईएसआईएस) है और हम उसे नष्ट कर देंगे। नेतन्याहू और शीर्ष विपक्षी नेता ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध की निगरानी करने के लिए युद्धकालीन एकता सरकार बनाने का एक समझौता किया।

‘हम जमीनी हमले की तैयारी कर रहे’
इजराइल की सेना ने कहा है कि वह गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रही है लेकिन देश के नेताओं ने इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि बल ‘‘जमीनी अभियान की तैयारी कर रहे हैं..।” इज़राइल ने लगभग 360,000 रिजर्व सैनिक बुलाए हैं और सप्ताहांत में हमास की ओर से किए गए घातक हमलों के बदले में भीषण कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इससे पहले इजराइली सेना ने बुधवार को बताया कि उनके देश में 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा के अधिकारियों के अनुसार वहां 1,100 लोग मारे गए हैं। दोनों तरफ से हजारों लोग घायल हुए हैं। इजराइल का कहना है कि उसके क्षेत्र के अंदर लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए, और गाजा के अंदर हमास के सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button