ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हिनौता गेट में गजराज ने पेड़ को धराशायी किया और चल दिए

पन्ना। ऐसे तो तो हाथी समाजिक प्राणी है। ज्‍यादा किसी से अनुचित व्‍यवहार नहीं करता है। इंसानों से मेलजोल भी खूब भाता है। आपने भी शहर में कभी न कभी सड़कों पर निकलते देखो होगा। गुस्‍सा ऐसी चीज है कि मनुष्‍यों की तरह ही जानवरों को भी आता है। बस उनका तरीका जरा अलग होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज नाराज प्रतीत हो रहे हैं।

पेड़ के जमीन पर गिरते ही गजराज वहां से चले गए

यह वायरल वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता गेट का बताया जाता है। वीडियो में गजराज बड़ी ही नाराजगी के साथ हरे भरे पेड़ का अस्तित्‍व मिटाने पर आमादा हैं। किसी तरह वह पेड़ को धराशायी करना चाह रहे हैं। कई बार प्रयास किया, अंत में सफल हो गए। पेड़ के जमीन पर गिरते ही गजराज वहां से चले गए। यह नजारा पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

खूबसूरत जंगल, जलप्रपात, बाघों व अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध

पन्ना टाइगर रिजर्व खूबसूरत जंगल, जलप्रपात, बाघों व अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। पन्ना में इन दिनों पर्यटकों को बाघों के खूब दीदार हो रहे है, साथ ही हिनौता गेट में प्रवेश करते ही हाथी के दीदार होते है। इसी कड़ी में आज टाइगर रिजर्व में प्रवेश करते ही पर्यटकों को शानदार और आक्रामक नजारा देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button