ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बिहार के फुलवारी शरीफ में गिरफ्तारी के बाद भोपाल में एनआइए की दबिश

भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम ने बुधवार सुबह भोपाल के खानूगांव में दबिश दी। चार सदस्यीय टीम एक मौलाना के मकान में पहुंची और उसे और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। उसका नाम मेहफूज फलाही और बेटा मुसब (60) बताया जा रहा है। धार्मिक शिक्षा के साथ एक निजी स्कूल में दोनों अपनी सेवाएं देते थे, जबकि बेटा इसके अलावा भी कुछ काम करता है। वह आसपास किसी से ज्यादा कोई बात नहीं करता था।

पीएफआइ से जुड़े होने की मिली थी जानकारी

मुसाब के प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) से लंबे समय तक जुड़े होने की जानकारी मिली है। वह कुछ साल पहले बिहार से भोपाल रहने आया था। एनआइए की टीम ने दोनों से करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

टेरर फंडिंग मामले को लेकर भोपाल के खानूगांव में बुधवार सुबह एनआइए की टीम ने दबिश दी#MPNews #Bhopal #TerrorFunding #NIA #NationalInvestigationAgency #Naidunia pic.twitter.com/tStfUDjsMI

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 11, 2023

छह राज्यों में सर्च अभियान

एनआइए ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ से जुड़े संदिग्ध लोगों के खिलाफ बुधवार को राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित करीब छह राज्यों में सर्च अभियान चलाया। इसी कड़ी में भोपाल के खानूगांव में यह टीम पहुंची थी। दिल्ली में सर्च आपरेशन के अंतर्गत काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकठ्ठा किया गया। एनआइए की टीम को जानकारी मिली थी कि मुसब कट्टरपंथी विचारधारा का है और वह कई बार दिल्ली और उप्र का दौरा कर चुका था। उसके बारे में कई दिन से जानकारी मिल रही थी। उसकी यात्राओं और मोबाइल की डिटेल भी एजेंसियों के पास थी।

आगे भी हो सकती है कार्रवाई

एनआइए से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भोपाल में पूछताछ के पीछे बिहार के फुलवारी शरीफ वाला मामला है। इसके तहत पहले भी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, अब इसी केस में तफ्तीश का दायरा भोपाल तक पहुंचा है। बिहार से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद मामले के तार भोपाल से जुड़े। इसी सिलसिले में एनआइए की टीम पूछताछ करने पहुंची। इस मामले में एनआइए ने स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button