ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने ऋषिकेश में संतों से लिया आशीर्वाद, आज शाम भोपाल में करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत

भोपाल/ऋषिकेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं। बुधवार को उन्होंने ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवभूमि के दर्शन को आ गए थे। सीएम शिवराज बुधवार देर शाम अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भोपाल से करेंगे। इससे पहले आज सुबह उन्होंने ऋषिकेश में संतों का आशीर्वाद लिया।

#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says, “…After going from here, I will start the election campaign…For a prosperous and strong India, no other party is better than the BJP… What Prime Minister Narendra Modi has done for the country… pic.twitter.com/8rd2JaBEpH

— ANI (@ANI) October 11, 2023

चुनाव अभियान से पहले लेते हैं संतों का आशीर्वाद

मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह यहां देवभूमि, मां गंगा और संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसलिए यहां वह कोई राजनीतिक बयान नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह पहली बार नहीं, बल्कि हर बार देवभूमि का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव मैदान में जाते हैं।

प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली वैभवशाली बनाने के लिए महायज्ञ चल रहा है, जिसमें सभी का योगदान सुनिश्चित करना जरूरी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के विकल्प के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में न जाने कहां से इस तरह के अहंकार आ जाता है, कि सब कुछ मुझसे है। व्यक्ति को कभी अहंकारी नहीं होना चाहिए, लाखों लाख कार्यकर्ताओं से पार्टी का निर्माण होता है। शिवराज सिंह चौहान भी उन्हीं सामान्य कार्यकर्ताओं में से एक है, जो समर्पित भाव से एक विशाल लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।

तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे उत्तराखंड

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे थे। मंगलवार का दिन उन्होंने यहां होटल तथा गंगा के तट पर एकांत में बिताया। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय व कुणाल के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की।

Related Articles

Back to top button