ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

विधायकों पर मेहरबान विधानसभा, माननीयों को आज से मिलेंगी यह खास सुविधाएं

विधायकों पर मेहरबान विधानसभा, माननीयों को आज से मिलेंगी यह खास सुविधाएं*

सच टाइम्स संवाददाता भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा माननीयों पर मेहरबान नजर आ रही है. आज से प्रदेश के विधायकों को कुछ खास सुविधाएं मिलने वाली हैं, जिनकी वे पिछले लंबे समय से मांग कर रहे थे. विधानसभा की तरफ से विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. यह सभी सुविधाएं आज से लागू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि जो सुविधाएं विधायकों को मिलने वाली हैं, पहले वह केवल विधानसभा सत्र के दौरान मिलती थी.

*ये हैं विधायकों की सुविधाएं और भत्ता*

30 हजार प्रतिमाह वेतन
35 हजार प्रतिमाह निर्वाचन क्षेत्र भत्ता
10 हजार प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता
10 हजार लेखन सामग्री और डाक भत्ता
15 हजार कम्प्यूटर ऑपरेटर/ अर्दली भत्ता
10 हजार टेलीफोन भत्ता
निःशुल्क रेल और हवाई सेवा
लंबे समय से हो रही थी मांग
बता दें कि लंबे समय से विधायक इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे. पहले यह सभी सुविधाएं विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान ही दी जाती थी, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा उन्हें पद पर रहने तक मिलेंगी.
आज से स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए विधायकों को मुफ्त वाहन मिलेंगे. हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं विधायकों को मिलेगी जो विश्रामगृह में हैं निवासरत है, जिन विधायकों को सरकारी निवास आवंटित हैं उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी. हालांकि इन विधायकों को भी अलग से वाहन भत्ता दिया जाता है.

यह सभी निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तरफ से जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कई विधायक पहली बार चुने गए थे. ऐसे में यह विधायक इन सुविधाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले थे.

*पूर्व विधायक भी कर रहे हैं पेंशन बढ़ाने की मांग*

वर्तमान विधायकों के अलावा प्रदेश पूर्व विधायक भी पेंशन दोगुनी और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. पूर्व विधायकों का कहना है कि उन्हें 20 हजार रुपए पेंशन दी जाती है, जिसमें उनका गुजारा नहीं होता है. इसलिए पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार की जाए, इसके अलावा भी विधायकों ने अन्य कई दूसरी सुविधाओं की मांग की है. बता दें कि प्रदेश में 1100 से भी ज्यादा विधायक हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button