ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

EOW पहुंचा जीवाजी विश्वविद्यालय, अब अधिकारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त झुंडपुरा गांव का एक ऐसा कॉलेज जो 12 सालों से सिर्फ कागजों में चल रहा है, उसकी जांच के लिए अब ईओडब्ल्यू खुद जेयू जा पहुंचा है। वहां इस बात का पता किया जा रहा है कि संबद्धता देने में किस तरह की गड़बड़ हुई थी, कॉलेज वहां अस्तित्व में था भी या नहीं । माना जा रहा है कि आगामी दिनों में जेयू के अधिकारियों को भी ईओडब्ल्यू जा कर अपने बयान दर्ज करवाने पड़ सकते हैं ।

बता दें की जेयू ने भी इस मामले में जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसमे मुरैना के एसडीएम, मुरैना पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल और जेयू से एक प्रोफेसर शामिल थे।लेकिन उन्होंने मामले की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यानी मामले में इतने संगीन आरोप लगाए जाने पर भी जेयू इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

निष्‍पक्ष जांच की मांग

बता दें की इस मामले का शिकायतकर्ता और उस कॉलेज का कथित प्राचार्य अरुण शर्मा पिछले लंबे समय से जीवाजी यूनिवर्सिटी में एक मानसेवी शिक्षक के तौर पर काम करते थे । पिछली 10 अगस्त को इन्हे जीवाजी विश्वविद्यालय ने नौकरी से निकाल दिया है । इसके पीछे का कारण ये रहा की हाल ही में झुंडपुरा के शिवशक्ति कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर अरुण का काम करना बताया जा रहा था लेकिन अरुण इस बात से इंकार कर रहे है। इसको ले कर उन्होंने जेयू को कई बार शिकायत भी दी है। एसपी से मुलाकात कर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन इस मुद्दे को इसके अलावा निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

शिकायत करने वाले से ही कागज मांगे

अरुण शर्मा का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से जेयू से इस मामले की शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है लेकिन जेयू ने बजाय मामले की जांच कराने के उस प्राचार्य से ही दस्तावेज मांग लिए। जिस पर नाराजगी जताते हुए अरुण शर्मा ने एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button