ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कारगिल में बड़ा हादसा माउंट कुन के पास बर्फ में दबे 4 जवान, एक शहीद, 3 की तलाश जारी ।

कारगिल. लद्दाख में भारतीय सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई. जिसके बाद 3 जवान लापता बताए जा रहे हैं. सेना के 3 जवान हादसे के बाद लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तेजी से तलाश की जा रही है. वहीं, एक जवान शहीद हो गया है. हादसा कारगिल के माउंट कुन पर हुआ है. यहां से भारतीय सेना के शहीद जवान का शव बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि तीन और जवान बर्फ में दबे हैं. उनकी तलाश में सेना जुटी है. सेना का लद्दाख में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) है. उसके और भारतीय सेना के आर्मी एडवेंचर विंग से जुड़े लोग नियमित ट्रेनिंग के लिए माउंट कुन के पास मौजूद थे. इस दौरान लगभग 40 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए. ऐसे हादसे में हो चुकी है पोलैंड के दो लोगों की मौत बाकी जवान बच गए, लेकिन 4 जवान बर्फ की चपेट में आ गए. एक जवान शहीद हो गया. बाकी 3 जवान अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं. इनको निकालने के लिए सेना काम कर रही है. मौसम खराब है. जिसके कारण राहत और बचाव कार्यों में परेशानी आ रही है. इससे पहले भी जवानों के साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं. इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी भारी हिमस्खलन हुआ था. जिसके कारण पोलैंड के दो पर्यटक मारे गए थे. बर्फ में फंसे 21 लोगों को बाद में निकाला गया था. अप्रैल में सिक्किम के नाथुला इलाके में भी भीषण हिमस्खलन हुआ था. जिसके कारण सात पर्यटकों की जान चली गई थी. वहीं, बाद में लगभग 30 पर्यटकों और 6 वाहनों को मशक्कत करके निकाला गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button