ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

‘यह अल्लाह के मार्ग पर चलने वाले लड़ाकों की जीत है’, हमास-इजराइल जंग के बीच बोले ईरान के राष्ट्रपति

इजराइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। एक ओर जहां पश्चिमी देशों ने हमास के हमले को लेकर इजराइल का समर्थन किया है तो वहीं पश्चिमी एशिया के इस्लामिक देश फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े हैं। हमास द्धारा इजराइल पर किए गए हमलों में अभी तक करीब 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर किए गए हमलों में 690 लोगों की मारे जाने की खबर है। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इजराइल पर हमास के हमले को जिहाद के मार्ग पर चलने वालों की जीत बताया है।

जिहाद के मार्ग पर चलने वालों की जीत
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमास के इजराइल पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे जिहाद और अल्लाह के मार्ग पर चलने वाले लड़ाकों की जीत करार दिया है। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि यह यहूदी शासन के खिलाफ लोगों की लड़ने की क्षमता को दिखाता है। हमें फलस्तीनी नागरिकों को बधाई देनी चाहिए।

हमास के करीब 1500 आतंकवादियों के शव मिले
इजराइली सेना ने देश के दक्षिणी हिस्से में ज्यादातर जगहों पर फिर से नियंत्रण कर लेने का दावा करते हुए कहा कि हमास के करीब 1500 आतंकवादियों के शव इजराइली क्षेत्र में पाए गए हैं। सेना ने कहा कि एक अप्रत्याशित हमले के बाद जारी युद्ध के चौथे दिन सीमा पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया है। सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेक्ट ने बताया कि देर रात से हमास का एक भी आतंकवादी इजराइल में दाखिल नहीं हुआ है हालांकि घुसपैठ अभी भी संभव हो सकती है। बीते चार दिनों में इजराइल ने 900 सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने की और फलस्तीनी अधिकारियों ने गाजा और वेस्ट बैंक में करीब 700 लोगों की मौत की सूचना दी है।

इजराइल ने गाजा में हमले तेज किए
इजराइल के युद्धक विमानों ने युद्ध के चौथे दिन मंगलवार सुबह गाजा सिटी में लगातार बमबारी की जो आतंकवादी संगठन हमास द्वारा संचालित सरकार का केंद्र है। यह कार्रवाई तब की गई है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्लामिक आतंकवादी समूह से ऐसा बदला लेने का संकल्प लिया है जिसकी ‘‘गूंज कई पीढ़ियों तक सुनायी देगी।” पिछले चार दिन से जारी इस युद्ध में कम से कम 1,600 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल की सड़कों पर कई दशकों में पहली बार ऐसा खूनखराबा देखा गया और इसके जवाब में गाजा में कई इलाके नेस्तनाबूद कर दिए गए। हमास ने यह कहकर तनाव और बढ़ा दिया है कि अगर बिना पूर्व चेतावनी के नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किए जाते हैं, तो वह बंधक बनाए गए इजराइलियों को मौत के घाट उतार देगा। इजराइली सेना ने देश के दक्षिणी हिस्से में ज्यादातर जगहों पर फिर से नियंत्रण कर लेने का दावा करते हुए कहा कि हमास के करीब 1500 आतंकवादियों के शव इजराइली क्षेत्र में पाए गए हैं। इजराइल ने कहा कि हमास और गाजा में अन्य आतंकवादी समूहों ने हमले के बाद उसके 150 से अधिक सैनिकों तथा नागरिकों को बंधक बना लिया।

Related Articles

Back to top button