ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पुलिस आरक्षक का परिवार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

मंडला। मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित टिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार बेटे की मौत हो गई है। चार अन्य घायल हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि रायपुर पुलिस विभाग में आरक्षक- चालक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार शर्मा का परिवार रायपुर से ग्वालियर जा रहा था‌।

मंडला – जबलपुर मार्ग पर हुआ हादसा

मंडला – जबलपुर मार्ग पर टिकरिया थाना से लगभग 1 किलोमीटर पहले किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार क्रमांक CG04 एच एम 0029 का चालक अमित कस्तूरिया पिता मनोज कार से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार में होने के कारण कार सीधे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में बेटे लव शर्मा की मौत हो गई

घटना के बारे में जानकारी देते हुए टिकरिया थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि कार में सुनील कुमार शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पत्नी शांति शर्मा उम्र 42 वर्ष, पायल शर्मा पुत्री 16 वर्ष, तुलसी शर्मा पुत्री 18 वर्ष और लव शर्मा पुत्र 11 वर्ष सवार थे। दुर्घटना में लव शर्मा की मौत हो गई एवं अन्य सभी घायल हैं।

शेष घायल नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

गंभीर रूप से घायल पुत्री तुलसी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष घायल नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button