ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश के कालेजों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 11 अक्टूबर तक ही मौका

भोपाल। प्रदेश के कालेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (यूजी) में 9.67 लाख सीटों में से खाली चार लाख सीटों पर प्रवेश के लिए आठवें चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग(सीएलसी) प्रक्रिया जारी है। इसके तहत विद्यार्थी 11 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। कालेजों के नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन या त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को कालेजों में उपस्थित होकर 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

अपग्रेडेशन से खाली सीटों के लिए आवंटित आवेदकों को संबंधित कालेज में आनलाइन शुल्क का भुगतान 14 अक्टूबर तक करना होगा। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह अंतिम चरण की काउंसलिंग होगी। इसके बाद अब अगला चरण नहीं शुरू किया जाएगा।हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 37 हजार अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, लेकिन फिर भी इस साल सीटों की संख्या अधिक होने से खाली सीटें भी ज्यादा हैं।

अब तक आठ हजार ने पंजीयन कराया

आठवें सीएलसी राउंड में अब तक करीब आठ हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करवा लिया है । इसी के साथ करीब 17 हजार विद्यार्थियों ने कालेजों का विकल्प दे दिया है। इस राउंड में मेरिट लिस्ट तैयार कर कालेजों के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है। आठवें सीएलसी राउंड में स्नातक स्तर पर आवंटित कालेज के लिए आनलाइन प्रवेश शुल्क 11 अक्टूबर तक जमा हो सकेगा। इसके बाद यूजी स्तर पर अपग्रेडेशन से खाली स्थानों पर आवंटित आवेदकों द्वारा संबंधित कालेज में आनलाइन प्रवेश शुल्क के भुगतान की तारीख 12 से 14 अक्टूबर तक होगी।

Related Articles

Back to top button