ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के मामले में आरोपित दोषमुक्त, फरियादी पर दर्ज होगा परिवाद

खंडवा । दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता के बार-बार बयान बदलने पर न्यायालय ने संज्ञान लिया। अभियोक्त्री (अनावेदक) के द्वारा न्यायालय में मिथ्या साक्ष्य देने से उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा परिवाद प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।

आरोपित दोषमुक्‍त

दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश प्रकाशचंद्र आर्य ने अभियुक्त दिनेश जगताप पुत्र रमेश जगताप को दोषमुक्त किया। पीड़‍ि(ता के विरुद्ध स्वयं संज्ञान लेते हुए उसके द्वारा असत्य कथन करने एवं बार-बार कथन बदलने पर परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

यह था मामला

अभियोजन की घटना के अनुसार पीड़िता ने 28 दिसंबर 2020 को थाना पिपलोद में इस आशय की मौखिक सूचना दर्ज कराई। खेती मजदूरी का काम करती है। 27 दिसंबर को वह अपने खेत में चने निकालने जा रही थी। वह अपने खेत में अकेली थी। उस समय गांव का दिनेश सामने आया और उसका हाथ पकड़कर दुष्कर्म किया। दिनेश ऐसी हरकत उसके साथ तीन-चार बार कर चुका है, लेकिन उसके बड़े बच्चे होने से शर्म के कारण किसी को यह बात नहीं बताई। जब दिनेश ने यह काम किया तो उसने यह बात घर आकर उसके बड़े लड़के को बताई। फिर उसके लड़के ने अभियोक्त्री के भाई को बताया और थाने जाकर रिपोर्ट की आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

Related Articles

Back to top button