ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवती की खुदकुशी के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर हरदा बंद

हरदा। युवती की मौत के मामले में हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को शहर बंद रहा। आरोपित पर कठोर कार्रवाई और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मृतका के स्वजनों के साथ संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। शहर का किराना बाजार, कपडा बाजार, कसेरा बाजार, गणेश चौक क्षेत्र, नई सब्जी मंडी बाजार, नया बाजार सहित चाय और पानी की अस्थायी दुकानें तक सुबह से बंद हैं।

यह है मामला

गौरतलब है कि पीड़िता के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले साजिद पिता शहीद अंसारी ने झूठे प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। दस दिनों के भीतर एक लाख रुपये की डिमांड भी की। इतना ही नहीं उसका अपहरण कर गैंगरेप करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद परेशान युवती ने 6 अक्टूबर की रात को ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के मरने के दूसरे दिन बाद उसका सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसके साथ की गई दरिंदगी का जिक्र मिला था। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। साथ ही आरोपित युवक को फांसी की सजा देने और घटना के अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

जीआरपी ने आरोपित साजिद अंसारी के खिलाफ आइपीसी की धारा 306, 376, 384, 506 का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती सुरभि प्रजापति (26) का सुसाइड नोट बरामद होने के बाद पता चला कि मोहल्ले के साजिद अंसारी ने प्यार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उधार बोलकर आरोपी ने पीड़िता से 1 लाख 65 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने 1 लाख रुपये की और डिमांड की। जीआरपी इटारसी टीआई रामस्नेही चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बयानों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक माह से कर रहा था परेशान

पीड़िता को साजिद एक माह से परेशान कर रहा था। 8 सितंबर को पीड़िता ने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। 19 सितंबर तक दर्जनों बार काल किए। यह उसकी काल लिस्ट में है। 23 सितंबर को आरोपी ने बाजार में सुरभि का पीछा किया। रोककर धमकाया कि तूने 1 लाख रुपये नहीं दिए तो 10 दिन के बाद तुझे छोड़ूगा नहीं। तूझे जान से मार दूंगा। इस तरह की धमकियों और परिवार की बदनामी के डर से उसने अपनी जान दे दी।

बंद रहे निजी स्कूल

शहर बंद के आह्वान के चलते मंगलवार को निजी स्कूल भी बंद रहे। स्कूल प्रबंधकों ने एक दिन पहले इंटरनेट मीडिया ग्रुपों पर सूचना भेजकर अभिभावकों को मंगलवार को स्कूल बंद रखने की सूचना दी थी। स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अभिभावकों से उन्हें मंगलवार को स्कूल नहीं भेजने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button