ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में पांच साल बाद अक्टूबर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार

इंदौर। अक्टूबर में गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पांच साल में अक्टूबर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा का रुख बदलने की वजह से दिन और रात का तापमान और बढ़ने का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग में दर्ज रिकार्ड के आधार पर पिछले 10 साल में अक्टूबर महीने में दिन का तापमान तीन बार बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2018 में 35.5 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2017 में 35.6 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2015 में 36.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बदलने के कारण रात का मौसम भी गर्मी बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 अक्टूबर तक तापमान से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में तापमान एक डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button