ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

विधानसभा चुनाव 2023: जानिए किस राज्यों में कितनी सीटें 2018 में क्या था परिणाम

 नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विधानसभा चुनाव की शुरुआत 7 नवंबर से होगी। इस दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। साथ ही मिजोरम की 40 सीटों पर भी उत दिन मतदान है। इसके बाद 17 नवंबर (मध्य प्रदेश की सभी सीट, छ्त्तीसगढ़ का दूसरा चरण), 23 नवंबर (राजस्थान) और तेलंगाना (30 नवंबर) को वोटिंग है। सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर, रविवार को घोषित होंगे। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

राजस्थान की सियासी सीन

200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था, जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

कांग्रेस 99 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और बहुमत के आंकड़े से एक सीट कम रह गई थी। पार्टी को कुल 39.8 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा 73 सीटें हासिल करने में कामयाब रही और उसका वोट शेयर 39.3 फीसदी रहा था।

LIVE Assembly Election 2023 Dates: Latest Updates

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान संभव है। वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटे हैं। यहां दो चरणों में मतदान हो सकता है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में अपने कुछ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस की लिस्ट भी आ सकती है।

विधानसभा चुनाव: किस राज्य में कितनी सीटें

Related Articles

Back to top button