ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी

सुसनेर (आगर मालवा)। आगर मालवा जिले में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। फर्जी आइएएस अधिकारी बनकर दो आरोपितों ने राजस्थान व मप्र के दर्जनों बेरोजगारों के साथ ठगी की वारदात की है।

नौकरी के नाम पर ठगी

आगर मालवा जिले के सुसनेर के एक युवा इंजीनियर से पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में इंजीनियर की नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये ऐंठने के बाद, जब कई दिनों तक उसकी नौकरी नहीं लगी, तब जाकर मामले का राजफाश हुआ।

मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जयपुर निवासी आरोपित इन्द्रराज भारद्वाज उर्फ आरिफ पठान व लक्ष्मण प्रसाद शर्मा द्वारा फर्जी अधिकारी बनकर बेरोजगार युवकों से शासकीय कार्यालयों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है।

लेटर जारी नहीं होने का बहाना

आरोपित सुसनेर निवासी एक इंजीनियर से 15 लाख रुपये लेकर कई दिनों तक सचिवालय से लेटर जारी नहीं होने का बहाना बनाकर टालते रहे। जब लंबे समय तक युवक को नौकरी का पत्र नहीं मिला तो युवक ने इनकी जांच की तो पता चला कि इन्द्रराज भारद्वाज बताने वाले व्यक्ति का असली नाम आरिफ पठान है और दूसरा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, दोनों जयपुर में निवास करते हैं।

फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांट देते थे

दर्ज रिपोर्ट अनुसार दोनों ठग लग्जरी गाड़ियों से आकर बेरोजगार युवकों से मिलते और फर्जी अधिकारी बन फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांट देते थे। बताया जाता है कि इन ठगोरों ने राजस्थान में पटवारी बनाने, एसबीआइ में क्लर्क बनाने, एमपीपीएससी द्वारा भी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की राशि ठग ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button