ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कन्‍नौद में सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े फरार आरोपितों पर इनाम घोषित

कन्नौद (देवास)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा अपराधों में फरार आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में थाना कन्नौद के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

आरोपितों के घर पर दबिश

आरोपितों रवि जाट, नंदराम पुत्र जगदीश जाट, ओम पुत्र तेजा जाट, कपिल पुत्र कैलाश जाट, पलकराम पुत्र पन्नालाल, जगदीश जाट, संतोष जाट निवासी ग्राम पिपलानी, देवीलाल जाट निवासी मुवास्या की तलाश कई बार उनके घर तथा खेतों पर दबिश दी गई।

संपत्ति की कुर्की की भी तैयारी

आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, परंतु नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आरोपित पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों की संपत्ति की जानकारी भी ली गई है। संपत्ति कुर्की की भी तैयारी की जा रही है।

ग्राम पिपलानी का मामला

पुलिस के अनुसार मामला ग्राम पिपलानी का है। यह घटना फरवरी में हुई थी जिसमें जुलाई में केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित आठ पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह है मामला

महिला ने रिपोर्ट में करते हुए बताया था कि सात फरवरी 2023 को सुबह आरोपित रवि जाट के खेत पर गेहूं काटने के लिए गई थी। शाम को आरोपित ने घर बुलाया, जहां साफ-सफाई का काम करने के बाद मैं मेरे घर जाने लगी तो रवि ने जाने से मना कर दिया और दुष्कर्म किया। तीन दिन तक उसके घर में मुझे बंद करके रखा। 10 फरवरी को रात रवि व उसके रिश्तेदार नंदराम दोनों महिला को देवीलाल जाट निवासी मवासया के घर लेकर गए, जहां रवि व देवीलाल ने दुष्कर्म किया एवं अन्य आरोपितों ने घर के बाहर निगरानी कर दुष्कर्म में साथ दिया।

जान से मारने की धमकी दी

महिला के अनुसार इसके बाद इन सभी ने मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह स्वजन आए और मुझे उन लोगों से छुड़ाकर ले गए। मैंने डर के मारे व समाज में बदनामी के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। बाद में नारी निकेतन उज्जैन चली गई थी, जिसके बाद सतवास क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां चली गई थी। फिर हिम्मत जुटाकर थाने गई।

Related Articles

Back to top button