ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनावी तैयारियों में भाजपा तीन कदम आगे BJP ने उतारे 79 प्रत्याशी तो कांग्रेस का स्कोर जीरो

भोपाल। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं 3 दिसंबर को वोटिंग होगी। इधर, राजनीतिक लिहाज से चुनाव तैयारियों की बात करें तो भाजपा तीन सूचियां जारी कर 230 में से 79 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तो वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक एक भी सूची सामने नहीं आई है। वहीं चुनाव तारीखों के ऐलान को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस भी जल्‍द अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

पहली सूची में 39 नाम

भाजपा ने अपनी पहली सूची अगस्‍त में ही जारी कर दी थी। खास बात यह है कि ये वे सीटें थी जिस पर भाजपा को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों में से 13 अनुसूचित जनजाति(एसटी), आठ अनुसूचित जाति (एससी) और 18 सामान्य सीटें शामिल थीं।

इन प्रत्याशियों के नाम घोषित

दूसरी सूची ने सभी को चौंकाया

भाजपा ने 39 उम्‍मीदवारों की अपनी दूसरी सूची हाल में घोषित की है। यह सूची सभी के लिए चौंकाने वाली रही है। क्योंकि इस सूची में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को उम्मीदवार बनाया गया है।

इन प्रत्‍याशियों के नाम घोषित

श्‍योपुर दुर्गालाल विजय
मुरैना रघुनाथ कंसाना
दिमनी नरेन्‍द्र सिंह तोमर
लहार अमरीश शर्मा गुड्डू
भितरवार मोहन सिंह राठौर
डबरा इमरती देवी
सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल
करैरा रमेश खटीक
राघोगढ़ हिरेंद्र सिंह बंटी बना
देवरी बृजबिहारी पटेर‍िया
राजनगर अरविंद पटेरिया
सतना गणेश सिंह
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी
सीधी रीती पाठक
सिंहावल विश्‍वामित्र पाठक
कोतमा दिलीप जायसवाल
जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह
डिंडौरी पंकज टेकाम
निवास फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते
कटंगी गौरव पारधी
नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल
गाडरवारा उदय प्रताप सिंह
जुन्नारदेव नत्‍थन शाह
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
परासिया ज्‍योति डहेर‍िया
घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके
उदयपुरा नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल
खिलचीपुर हजारीलाल दांगी
आगर मधु गेहलोत
शाजापुर अरुण भीमावत
भीकनगांव नंदा ब्राह्मणे
राजपुर अंतर सिंह पटेल
पानसेमल श्‍याम बर्डे
थांदला कलसिंह भांवर
गंधवानी सरदार सिंह मेड़ा
देपालपुर मनोज पटेल
इंदौर एक कैलाश विजयवर्गीय
नागदा खाचरौद डा तेजबहादुर सिंह
सैलाना संगीता चारेल

तीसरी सूची में एक नाम

भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मंगलवार को जारी की। जिसमें एक ही नाम शामिल था।

अमरवाड़ा मोनिका बट्टी

Posted By: Bharat Mandhanya

Related Articles

Back to top button