ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवक ने परेशान होकर की थी खुदकुशी, सरपंच पति, बेटे समेत चार पर एफआइआर दर्ज

भोपाल। बैरसिया के ग्राम पिपलिया हसनाबाद में एक माह पहले 38 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव की सरपंच के पति, उसके बेटे और भाई समेत चार लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपितों ने मृतक को प्रताड़ित किया था। इससे उसने अपनी जान देने का कदम उठाया। अभी इस मामले में और लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

यह था मामला

बैरसिया थाने के एएसआइ हेमंत कुमार सिंह के मुताबिक ग्राम पिपलिया हसनाबाद निवासी 38 वर्षीय मुशरफ खान ने 7 सितंबर को अपने गांव में खुदकुशी कर ली थी। उस समय उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, बाद में उसके स्वजनों ने पलंग के गद्दे के नीचे से दो सुसाइड नोट पुलिस को सौंपे थे। उसमें करीब 12 लोगों के नाम लिखे थे, जो उसे प्रताडि़त कर रहे थे, इसमें चार नामों पर शुरूआती एफआइआर हुई है,जिनके साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। इनमें गांव की सरपंच के पति लतीफ खान , उसका बेटा हसीन खान, भाई अनीस खान और एक अन्य गुलसान खा पर एफआइआर की है। यह आरोपित मुशरफ को उनकी शिकायत करने पर परेशान कर रहे थे। मुशर्रफ ने गांव के कुंए की खोदाई को लेकर शिकायत की थी। जिसकी जानकारी आरोपितों को मिल गई थी और वह उसे परेशान करने लगे थे।

Related Articles

Back to top button