ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बाहर लेटर छोड़कर भागा व्यक्ति; लिखा- कोई सरपंच बना तो माथे पर लगेगी गोली

यमुनानगर34 मिनट पहलेकॉपी लिंकगांव मुसिंबल में गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिस।हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी के गांव मुसिंबल में शनिवार रात अज्ञात शख्स ने बंद दुकान के शटर पर फायरिंग की और एक खत वहां छोड़कर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।दुकान के बाहर पड़े खत को जब ग्रामीणों ने पढ़ा तो उस पर लिखा था कि अभी तो गोली सिर्फ दीवार पर लगी है। अगर कोई गांव का सरपंच बना तो गोली उसके माथे में लगेगी। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है।गांव मुसिंबल में जिस दुकान पर गोली चली।दुकानदार संजीव ने बताया था कि वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो शटर पर 3 राउंड फायरिंग हुई थी। उसकी किसी के साथ न तो कोई झगड़ा है और न ही कोई रंजिश। गोली क्यों चलाई गई, उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।घटना की सूचना मिलते ही छप्पर थाना से पुलिस अधिकारी राकेश राणा, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। SHO राकेश राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामन आ रहा है कि गांव में दहशत फैलाने के लिए किसी अज्ञात शख्स ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button