ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

MP News: भाजपा ने नहीं बांटी रेवड़ी, किया सामाजिक उत्थानः प्रहलाद पटेल

भोपाल । भाजपा ने रेवड़ी नहीं बांटी है, सामाजिक उत्थान किया है। सभी योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना हो या केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण हो या प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिला सशक्तीकरण के संकल्प को चरितार्थ किया है। संयुक्त राष्ट्र ने भी हमारी सरकार की शौचालय निर्माण योजना और जल जीवन मिशन का मूल्यांकन कर तारीफ की है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की सभी योजनाओं का सामाजिक प्रभाव है।

यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री और नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन करवाने को भी भाजपा तैयार है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की तरफ से हुआ हस्तक्षेप स्वागत योग्य है। चुनावी राजनीति में जिस प्रकार से सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा होती हैं, उस पर एक विमर्श होना चाहिए। अगर न्यायपालिका इस संवाद को शुरू करती है तो आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था व उसके प्रगति की गति और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन में 53 हजार पांच करोड़ की परियोजनाएं शुरू कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा है तो सर्वकल्याण संभव है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में तीन ओबीसी मुख्यमंत्री बनाकर हैट्रिक लगाई

प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने जितने वर्ष देश में राज किया, उससे भी कम समय से भाजपा सरकार में हैं, फिर भी हमारी पार्टी ने जितना काम ओबीसी समुदाय के लिए किया, उतना कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को एक भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया, जबकि भाजपा ने ओबीसी वर्ग से उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाकर हैट्रिक लगाई है।

अजय सिंह पर राहुल नाम का असर, दिनभर बोलते हैं झूठ

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि अजय सिंह ‘राहुल’ नरसिंहपुर गए थे और कहा कि प्रहलाद पटेल कोयला मंत्री थे, तब कोयला घोटाले में शामिल थे। इस बात पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया, लेकिन वह वीडियो मैंने देखा, मेरे छोटे भाई (जालम सिंह पटेल) ने उन्हें नोटिस जारी किया है। मैं नैतिक मूल्यों का सिर्फ मुंहजबानी समर्थन नहीं करता। बल्कि मुझे गर्व है कि मेरे ऊपर या मेरे खानदान में किसी पर अभी तक आर्थिक आरोप नहीं लगे हैं।

Related Articles

Back to top button