ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

ईरान में पुलिस कमांडर ने 15 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में चार रिवोल्यूशनरी गार्डों समेत 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यह घटना देश के दक्षिण-पूर्व में सुन्नी बहुल जाहेदान शहर की है। यहां की मक्की ग्रांड मस्जिद में जब प्रदर्शनकारी जुटे तो पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए गोलियां बरसा दीं। बलोचिस्तान के प्रांतीय गवर्नर होसेन मोदारेस खियाबानी ने पुलिस टकराव की पुष्टि की है। मस्जिद के अंदर से सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में नमाजी बाहर निकलते हुए और फिर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की स्पष्ट आवाज सुनाई दे रही है।
ईरान सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर नियंत्रण किया। वे तीन पुलिस स्टेशनों पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। कर्नल इब्राहिम खुचकजई नामक पुलिस कमांडर ने बच्ची से दुष्कर्म किया था ईरान में विपक्षी नेता तसनीम के अनुसार यहां कम से कम 40 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, इस बीच ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्य भी मारे गए।

Related Articles

Back to top button