ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हिंदी में रिलीज नहीं होगी विजय और संजय दत्त की फिल्म ‘लियो’, यह है वजह

इंदौर। साउथ एक्टर थलपति विजय और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म ‘लियो’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। अब मेकर्स ने कहा है कि यह फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी। हाल ही में लियो फिल्म के प्रोड्यूसर ललित कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन किया। इस दौरान ललित ने एक ऐसी अनाउंसमेंट की, जिससे फैंस काफी निराश हो गए हैं। उनका कहना है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स में ‘लियो’ हिंदी में रिलीज नहीं होगी।

हिंदी में रिलीज न होने की यह है वजह

फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक इस फिल्म को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में हिंदी में नहीं देख पाएंगे। ललित ने लाइव सेशन में ‘लियो’ के हिंदी में रिलीज न होने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में यह फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं की जा रही है। क्योंकि फिल्म को आठ हफ्ते तक थिएटर्स में दिखाना चाहिए और फिर ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाना चाहिए। ‘लियो’ चार हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जानी है, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने पहले ही इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स के साथ ‘लियो’ के लिए 120 करोड़ की डील हुई है। नेशनल मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म भले ही हिंदी में रिलीज नहीं हो रही हो, लेकिन नॉर्थ में फिल्म हिंदी में 200 सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म लियो में थलपति विजय और संजय दत्त लीड रोल में हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म क्राइम थ्रिलर है, जिसके ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Related Articles

Back to top button